इस किताब में पैग़ंबर-ए-इस्ला म (सल्ल०) की ज़िंदगी और हदीसों को, साथ ही सहाबा की ज़िंदगी और उनकी बातों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार यह किताब इस्ला मी जीवन की एक वि श्वसनीय और आदर्श झलक बन जाती है। इसके अध्ययन से हदीस और सहाबा के आचरण की रोशनी में यह समझा जा सकता है कि इंसान इस दुनि या में किस तरह जीवन जि ए, ताकि उसे यहाँ अल्ला ह की रहमत और मदद मि ले और आख़िरत में वह अल्ला ह के इनामों का हक़दार बने।
