अच्छे चरित्र की मिसाल

जिसे आम तौर परअच्छा चरित्रकहा जाता है, असल में वह बुरे चरित्र की सबसे ख़राब श्रेणी होती है। इसका एक उदाहरण वह है, जिसेव्यापारी शिष्टाचारकह सकते हैं। एक सफल दुकानदार हर ग्राहक के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करता है, लेकिन इसअच्छे व्यवहारके पीछे स्वार्थ के अलावा और कुछ नहीं होता। अगर दुकान पर आने वाला ग्राहक अपना रूप बदलकर भीख माँगने वाला व्यक्ति बन जाए, तो तुरंत पता चल जाएगा कि दुकानदार केअच्छे चरित्रकी असली सच्चाई क्या थी।

अच्छे चरित्रकी एक दूसरी क़िस्म वह है, जिसेसभ्य व्यवहारकहा जा सकता है। यह ख़ास तौर पर आधुनिक शिक्षित वर्ग में आम है। जब ये लोग आपस में मिलते हैं, तो बहुत ही सुसंस्कृत शब्दों में बात करते हैं। वे बिना मतलब की राय को भी सुंदर बौद्धिक शब्दों में पेश करते हैं। आग उगलने वाले मुद्दों पर भी ऐसे बात करते हैं, जैसे बर्फ़ की चर्चा कर रहे हों। अपने विरोधी से बात करते समय ऐसा रवैया अपनाते हैं, जैसे उनका मतभेद सिर्फ़ एक बौद्धिक मतभेद है, जिसका स्वार्थ से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन अगर गहराई से देखा जाए, तो पता चलता है कि यह सब कुछ भी नहीं, बल्कि नक़ली नैतिकता है। इनका शुरू से लेकर आख़िर तक मक़सद समाज मेंसभ्य इंसानकहलाना है, न कि असल में नैतिक सिद्धांतों पर चलना।

अच्छे चरित्रकी एक तीसरी क़िस्मबड़ेलोगों में देखने को मिलती है। जो लोग उनसे छोटे बनकर मिलते हैं, उनके साथ वे पूरी तरह से अच्छा व्यवहार करते हैं। इसी तरह जो लोग स्पष्ट तौर पर बड़ाई हासिल कर चुके हैं, उनके साथ भी उनका रवैया हमेशा अच्छा बना रहता है, लेकिन इन दोनों का असली चरित्र से कोई संबंध नहीं होता। पहले वाले के साथ उनकी अच्छाई दरअसल उनके अपने अहंकार को आहार देने की क़ीमत होती है। दूसरे वाले के साथ उनकी अच्छाई इसलिए होती है, क्योंकि ऐसे लोगों से जुड़ने से उनकी यह छवि बनती है कि वे भीबड़ोंकी सूची में शामिल हैं।

यही वजह है किबड़ेलोग तब अपनाअच्छी चरित्रखो देते हैं, जब कोई उनकी महानता को चुनौती देता है। जब कोई ऐसी बात कह देता है, जो उनके अहंकार पर चोट करती हो। ऐसे व्यक्ति के सामने वे तुरंत अपना मुखौटा उतार फेंकते हैं। उनकाअच्छा चरित्रअचानक से बुरे चरित्र की सबसे ख़राब क़िस्म में बदल जाता है।

Maulana Wahiduddin Khan
Share icon

Subscribe

CPS shares spiritual wisdom to connect people to their Creator to learn the art of life management and rationally find answers to questions pertaining to life and its purpose. Subscribe to our newsletters.

Stay informed - subscribe to our newsletter.
The subscriber's email address.

leafDaily Dose of Wisdom

Ask, Learn, Grow

Your spiritual companion